Aaj Ka Rashifal  06 September 2022

Horoscope  Today 06 September 2022 In Hindi

मेष : शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। खाने-पीने में भी सावधानी रखें। 

वृष :  पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

मिथुन :  आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क :  दांपत्य जीवन सुखमय होगा। विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

सिंह : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कन्या : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है।

तुला : विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक विवाद से बचें। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक : मैत्री संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर : वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा और पारिवारिक रिश्ते खराब होंगे।

कुंभ :  रोग और विरोधी तनाव दे सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन :  संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।