NEET UG Answer Key 2022: नीट यूजी आंसर की जारी, 2 सितम्बर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
(NTA)
ने नीट यूजी 2022 का आंसर की जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट
neet.nta.ac.in
के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि नीट यूजी रिजल्ट 7 सितंबर तक जारी होगा।
एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी
यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में हुई थी।
यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह 2 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
प्रत्येक उत्तर कुंजी / प्रश्न चुनौती के लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।
How to download NEET UG 2022 Answer Key
पहले अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.ac.in पर जाएं।
Answer Key, Scanned Image of OMR Answer Sheet and Recorded Response Challenge’ के लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब अभ्यर्थी नीट यूजी 2022 आंसर की चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Learn more