Bilaspur university question paper अगर आप BA 3rd year, के स्टूटेंड है और आप previous year question paper- 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 ढूंढ रहे है तो इस site मे आपको सभी वर्ष का एक साथ मिलेगा
Cgepaper मे आपको सभी subject के previous year के question paper के बारे मे जानकारी मिलेगी।
Bilaspur university question paper
B.A. (parts III) term end Examination 2018
(Foundation course)
Paper -First
Hindi Language
Year – 2018
नोट :- सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
इकाई 1
1- (क) ‘ भारत माता‘ कविता में निहित कवि के संदेश को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
‘ बहुत बड़ा सवाल नामक एकांकी का सार एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालिए।
(ख) व्याख्यात्मक शैली किसे कहते हैं उदाहरण सहित बताइए।
अथवा
विचारात्मक शैली की परिभाषा लिखते हुए उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
इकाई –II
2- (क) विकासशील देशों की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
अथवा
आर्थिक योजनाओं की असफलताओं के क्या कारण हैं स्पष्ट कीजिए
(ख) काल-बोधक संरचनाओं से तात्पर्य है ? उदाहरण सहित समझाइए।
अथवा
कारण – कार्य संबंध संरचनाओं से क्या आशय है? उदाहरण सहित समझाइए
इकाई –III
3- (क) पर्यावरण का आशय स्पष्ट करते हुए पर्यावरण के मुख्य घटकों के नाम लिखिए।
अथवा
प्रौद्योगिकी से लेखक का क्या अभिप्राय है यह मानवीय विकास में कैसे सहायक है?
(ख) कार्यालीन पत्र किसे कहते हैं ? कार्यालीन पत्र के स्वरूप को लिखिए।
अथवा
कार्यालयीन आदेश से आप क्या समझते हैं आदेश का एक नमूना लिखिए।
इकाई –IV
4- (क) भारत में जनसंख्या वृद्धि से होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालिए।
अथवा
भारत में गरीब के क्या कारण हैं?
(ख) अनुवाद से आप क्या समझते हैं? अनुवाद कितने प्रकार से किए जा सकते हैं?
अथवा
निम्नलिखित वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए:
(i) विद्यार्थी हमें देश की शक्ति हैं।
(ii) देश से ही हम सब का अस्तित्व है।
(iii) रास्ते में मिला।
(iv) महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता।
(v) मैं आपसे सहमत हूं।
इकाई –v
5- (क) ‘भारत मैं ऊर्जा संकट एवं समाधान‘ विषय पर एक निबंध लिखिए।
अथवा
ऊर्जा के पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक स्रोतों लिखिए।
(ख) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘राज्योत्सव 2017′ पर एक सारगर्भित प्रतिवेदन तैयार कीजिए ।
अथवा
निमंत्रण पत्र का क्या अभिप्राय है? निमंत्रण पत्र के महत्व एवं प्रकारों को लिखिए।
=========================================================================