उत्तराखंड मे ग्लेशियर कहाँ फटा सामान्य ज्ञान I Uttarakhand Glacier Burst Current Affairs

   Uttarakhand glacier burst 2021: दिनांक 7 फरवरी 2021 को सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र में नंदा देवी ग्लेशियर के एक हिस्से टूटने के बाद ऋषि गंगा बिजली परियोजना में ग्लेशियर फट गया और अलकनंदा नदी में ऋषि गंगा बांध को नुकसान पहुंचाI धौली गंगा नदी पर नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन तपोवन विष्णुगढ़ प्रयोजना और ऋषि गंगा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड  की परियोजना क्रमशः 520 मेगावाट और 13.2 मेगावाट की योजना को भारी नुकसान पहुंचा हैI 


 उत्तराखंड ग्लेशियर सामान्य ज्ञान  – Uttarakhand Glacier General knowledge Question in hindi 

प्रश्न-1 हाल ही में उत्तराखंड के किस जिले से ग्लेशियर टूटने की घटना घटी है?
A- टेहरी गढ़वाल 
B- देहरादून 
C- अल्मोड़ा 
D- चामोली 
उत्तर- चामोली 

प्रश्न-2 ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तराखंड के किस नदी में बाढ़ आ गई?
A- धौली गंगा 
B- रामगंगा 
C- अलकनंदा 
D- ऋषिगंगा 
उत्तर- ऋषि गंगा

प्रश्न-3 ऋषि गंगा में आई बाढ़ आगे चलकर कौन सी नदी में मिली है?
A- भागीरथी 
B- धौलीगंगा 
C- पिंडारी 
D- सभी 
उत्तर- धौलीगंगा 

प्रश्न-4 चमोली जिले के किस स्थान पर ग्लेशियर टूटने की घटना घटी है ?
A- रूद्रप्रयाग 
B- कर्णप्रयाग  
C- श्रीनगर 
D- जोशीमठ 
उत्तर- जोशीमठ 

प्रश्न-5 एनटीपीसी का कौन सा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट इस बाढ़ में तबाह हो गया है?
A- श्रीनगर पावर प्रोजेक्ट
B-  तपोवन पावर प्रोजेक्ट
C- जोशीमठ पावर प्रोजेक्ट 
D- रुद्रप्रयाग पावर प्रोजेक्ट
उत्तर- तपोवन पावर प्रोजेक्ट

प्रश्न-6 हाल ही में धौलीगंगा में आई बाढ़ निम्न में से किसकी सहायक नदी है?
A- अलकनंदा
B- पिंडारी 
C- भागीरथी 
D- रामगंगा 
उत्तर- अलकनंदा

प्रश्न-7 हाल ही में उत्तराखंड के किस पहाड़ी के ग्लेशियर से भारी तबाही का सामना करना पड़ा है?
A- नंदादेवी
B-  चोपटा 
C- बेरीनाग 
D- चकराता 
उत्तर- नंदादेवी

प्रश्न-8 कुंभ मेला 2021 उत्तराखंड के किस स्थान पर मनाया जा रहा है?
A- ऋषिकेश
B- हरिद्वार
C- श्रीनगर
D- देहरादून
उत्तर- हरिद्वार

प्रश्न-9 जोशीमठ के पास उत्तराखंड का कौन सा सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है ?
A- औली 
B-  नैनीताल
C- चकराता 
D- इनमें से कोई नहीं
उत्तर- औली (एक हिल स्टेशन है)

प्रश्न-10 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कौन है?
A- राजीव कुमार
B- कल्याण सिंह 
C- बेबी रानी मौर्य
D- त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तर- त्रिवेंद्र सिंह रावत

प्रश्न-11 उत्तराखंड के राज्यपाल कौन हैं?
A- त्रिवेंद्र सिंह रावत
B-  कल्याण सिंह
C- राजीव कुमार
D- बेबी रानी मौर्य
उत्तर- बेबी रानी मौर्य

प्रश्न-12 राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल(NDRF) के डायरेक्टर जनरल कौन है?
A- किशन वेदी 
B- दीपक भूषण  
C- सीमा अग्रवाल 
D- एस एन प्रधान 
उत्तर- एस एन प्रधान 

Leave a Comment